शादी से लौट रहे पांच दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के कुंडली से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे गाजियाबाद के पांच दोस्त रविवार रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खेकड़ा क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शादी से लौट रहे पांच दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

शादी से लौट रहे पांच दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हरियाणा के कुंडली से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे गाजियाबाद के पांच दोस्त रविवार रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खेकड़ा क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी अरुण, संजय, चंदन, रवि और सौरव रविवार शाम कार से कुंडली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात लौटते समय खेकड़ा के पास एक्सप्रेसवे पर सामने से आ रहे वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।