सहकारी चीनी मिलों को अब कम ब्याज पर मिलेगा ऋण, किसानों के भुगतान में आएगी तेजी

प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों, जिनमें बागपत सहकारी चीनी मिल भी शामिल है, को अब कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस निर्णय से मिलों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसानों के गन्ना भुगतान को समयबद्ध करने में सहायता मिलेगी। किसानों को 14 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

मिल के उपसभापति कृष्णपाल सिंह ने लखनऊ बैठक से लौटकर बताया कि अब तक सहकारी मिलों को 9.25 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलता था, जबकि अब राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से 7.15 प्रतिशत की कम दर पर लोन उपलब्ध होगा। इससे मिल प्रशासन को भुगतान प्रक्रिया तेज करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मिल परिसर में जल्द ही आधुनिक तकनीक से युक्त नया प्लांट स्थापित किया जाएगा। पुराने प्लांट को हटाकर नई मशीनरी लगने से पिराई क्षमता बढ़ेगी और संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस निर्णय से किसानों में खुशी का माहौल है।