विद्या भवन पब्लिक स्कूल में ‘फाइनल बेल इन क्लासरूम’ के तहत सीनियर्स को भावभीनी विदाई

विद्या भवन पब्लिक स्कूल खेकड़ा में आयोजित भव्य फेयरवेल समारोह “फाइनल बेल इन क्लासरूम” के अंतर्गत सीनियर छात्र-छात्राओं को भावनात्मक माहौल में विदाई दी गई। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और यादगार पलों के बीच संपन्न हुआ।

विद्या भवन पब्लिक स्कूल में ‘फाइनल बेल इन क्लासरूम’ के तहत सीनियर्स को भावभीनी विदाई

विद्या भवन पब्लिक स्कूल में ‘फाइनल बेल इन क्लासरूम’ के तहत सीनियर्स को भावभीनी विदाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य फेयरवेल समारोह “फाइनल बेल इन क्लासरूम” के अंतर्गत सीनियर छात्र-छात्राओं को भावनात्मक माहौल में विदाई दी गई। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और यादगार पलों के बीच संपन्न हुआ।
जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने पारंपरिक तिलक लगाकर विद्यार्थियों को सफलता का आशीर्वाद दिया, जिससे समारोह भारतीय संस्कृति की गरिमा से ओत-प्रोत हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयुष धामा को “मिस्टर फेयरवेल” तथा यूस्पी शर्मा को “मिस फेयरवेल” चुना गया, जिसकी घोषणा पर सभागार तालियों से गूंज उठा। पलक यादव, मधुर, सादिक, तनु, प्रज्ञा, मंजू, रिया, शिवम, आलिया, साकेत, अरशद, अर्षित और वरुण सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिए। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। शिक्षक सलीम मलिक ने नियमित अध्ययन और समयबद्ध तैयारी पर जोर दिया। समाजसेवी अनुज कौशिक ने आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।