केटी विंग ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
त्योहारों के दौरान आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केटी विंग ने जिलेभर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। खेकड़ा के पाठशाला मार्ग पर केटी भैया ने टीम के साथ व्यापारियों को पंपलेट बांटकर आग से बचाव के उपाय बताए।
केटी विंग ने चलाया अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
त्योहारों के दौरान आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए केटी विंग ने जिलेभर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। खेकड़ा के पाठशाला मार्ग पर केटी भैया ने टीम के साथ व्यापारियों को पंपलेट बांटकर आग से बचाव के उपाय बताए।
उन्होंने व्यापारियों से दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखने, बिजली के तारों व उपकरणों की नियमित जांच कराने और ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही गैस रिसाव और बिजली के कटे-फटे तारों से होने वाले खतरे के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि आग लगने पर सामान बचाने के बजाय सबसे पहले अपनी और दूसरों की जान बचानी चाहिए तथा तत्काल आपातकालीन सेवाओं को सूचना देनी चाहिए। अभियान का नेतृत्व केटी विंग के प्रबंधक हम्बीर सिंह ने किया। टीम में नरेश प्रधान, अनिल त्यागी, संदीप बीडीसी, शक्ति धामा, विशाल चौधरी, आशीष बोहत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।