यूट्यूबर पर हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

यूट्यूबर सलीम वारिस पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश गुलफाम उर्फ गुल्लू (पुत्र बुनियाद अली) पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यूट्यूबर पर हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

यूट्यूबर पर हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का था इनाम

 

तेजेश चौहान तेजस 

गाजियाबाद, थाना लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वारिस पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी बदमाश गुलफाम उर्फ गुल्लू (पुत्र बुनियाद अली) पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

 जानकारी के अनुसार  26 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे सलीम वारिस पर निगोर रोड, लोनी क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना लोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 50/2026, धारा 109(1)/333/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जीशान व गुलफाम उर्फ गुल्लू का नाम सामने आया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं और गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 इस बारे में पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद जे  रविंद्र गौड़ ने बताया कि देर रात स्वाट टीम और थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलफाम अपने साथी के साथ इंदिरापुरम क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने वैशाली बिजलीघर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

(गुलफाम का फाईल फोटो )

जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों ओर से हुई फायरिंग में कांस्टेबल अंकुर कुमार शुक्ला (हेड कांस्टेबल 301) और कांस्टेबल संदीप कुमार (हेड कांस्टेबल 2234) गोली लगने से घायल हो गए। आत्मरक्षा में की गई पुलिस फायरिंग में गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

(मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र शुक्ला )

घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलफाम को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

(मुख्य आरक्षी संदीप कुमार (घायल)

मृतक गुलफाम मूल रूप से कस्बा सेदनली, थाना सेदनली, जनपद अमरोहा का निवासी था और वर्तमान में अली हसन के मकान में किराए पर, मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे, थाना खोड़ा क्षेत्र में रह रहा था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूट्यूबर पर हमले के मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।