हॉउस टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर -पुरानी दरों पर ही जमा होगा हाउस टैक्स

शहर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गाजियाबाद में प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि से जुड़े सभी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हॉउस टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर -पुरानी दरों पर ही जमा होगा हाउस टैक्स

पुरानी दरों पर ही जमा होगा हाउस टैक्स, महापौर ने लखनऊ में की उच्च अधिकारियों से बैठक

गाजियाबाद। गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है क्योंकि शहर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में गाजियाबाद में प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि से जुड़े सभी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह जानकारी मीडिया मेयर के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर की गई है।

बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल शहर में हाउस टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा और नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की वसूली पुरानी दरों पर ही की जाएगी। महापौर ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया और औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद नगर निगम पुरानी दरों के अनुसार ही हाउस टैक्स वसूलेगा।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि वह शुरू से ही जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही हैं और आगे भी शहरवासियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

महापौर ने गाजियाबाद की जनता को राहत मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और शासन का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।