हिंदू युवा वाहिनी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा श्री रामचरितमानस की चौपाई पर की गई टिप्पणी के खिलाफ किया प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस में लिखी कुछ चौपाइयो को गलत बताया गया और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। जिसके बाद उनके कुछ समर्थकों के द्वारा श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की चौपाइयों की लिखी प्रतियां जलाई हैं। इन प्रतियों को जलाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
.

इसे लेकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।जिसे गंभीरता से लेते हुए तमाम हिंदू संगठन और सड़क पर उतर आए हैं।इसी कड़ी में गाजियाबाद मैं भी पुराने बस स्टैंड चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए जिन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जाहिर की।


