मांगें नहीं मानी गईं तो फिर होगा आंदोलन :- गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन अध्यक्ष आर.के. गर्ग

अनशन समाप्त करते हुए अवधेश शर्मा ने कहा कि गृहकर की अत्यधिक बढ़ोतरी आम जनता और व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव और गिरफ्तारी से आंदोलन कमजोर नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मांगें नहीं मानी गईं तो फिर होगा आंदोलन  :-  गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन अध्यक्ष आर.के. गर्ग

तेजस न्यूज संवाददाता 

गृहकर वृद्धि के विरोध में अवधेश शर्मा का अनशन समाप्त, 


गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग — मांगें नहीं मानी गईं तो फिर आंदोलन होगा

गाजियाबाद,
नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए गृहकर (हाउस टैक्स) के विरोध में जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन नए चरण में पहुंच गया है। अंबेडकर पार्क, नवयुग मार्केट में पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों और समर्थकों की उपस्थिति में जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।
अनशन समाप्त करते हुए अवधेश शर्मा ने कहा कि गृहकर की अत्यधिक बढ़ोतरी आम जनता और व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव और गिरफ्तारी से आंदोलन कमजोर नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।


इस मौके पर गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग ने कहा कि फिलहाल अनशन समाप्त कर दिया गया है, लेकिन यदि नगर निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों की मांगों को नहीं माना तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस मुद्दे पर मजबूती से डटे रहेंगे और जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।


इससे पहले पुलिस प्रशासन ने अवधेश शर्मा को धरना स्थल से हटाकर हिरासत में ले लिया था। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों का सम्मान करते हुए उन्होंने एसीपी उपासना पांडेय और शहर कोतवाल सचिन बालियान के समक्ष गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समर्थकों सहित रिहा कर दिया।
रिहाई के बाद धरना स्थल के बाहर समर्थकों ने अवधेश शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड-33 के पार्षद धीरेंद्र यादव ‘बिल्लू’ भी मौजूद रहे। जनता के हित में पार्षद पद से उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि गृहकर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।