सब जूनियर बैडमिंटन में हर्षित धामा ने जीता गोल्ड मेडल

खेकड़ा कस्बे के युवा खिलाड़ी हर्षित धामा ने मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर वर्ग के एकल मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी साकिब के साथ डबल्स मुकाबले में भी पहला स्थान हासिल किया।

सब जूनियर बैडमिंटन में हर्षित धामा ने जीता गोल्ड मेडल

सब जूनियर बैडमिंटन में हर्षित धामा ने जीता गोल्ड मेडल
- मेरठ में आयोजित यूपी ग्रामीण खेल लीग में खेकड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के युवा खिलाड़ी हर्षित धामा ने मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर वर्ग के एकल मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी साकिब के साथ डबल्स मुकाबले में भी पहला स्थान हासिल किया।
युवा कल्याण विभाग और उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ के विद्या विश्वविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में खेकड़ा के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सब जूनियर वर्ग में हर्षित धामा ने एकल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं साकिब के साथ डबल्स मुकाबले में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसके अलावा सीनियर वर्ग में कस्बे के समर्थ गुप्ता और नमन गुप्ता की जोड़ी ने कड़े मुकाबले के बाद द्वितीय स्थान हासिल किया। गुरुवार को कस्बे में खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।