खेकड़ा की बेटी काव्या स्वामी ने पंजाब में लहराया परचम, डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
खेकड़ा की बेटी काव्या स्वामी ने पंजाब में लहराया परचम, डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
खेकड़ा कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी काव्या स्वामी ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खेकड़ा की बेटी काव्या स्वामी ने पंजाब में लहराया परचम, डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी काव्या स्वामी ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अहिरान मोहल्ला निवासी प्रमोद स्वामी की बेटी काव्या ने “किसमें कितना है दम” प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने वर्ग में बाजी मारी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को खेकड़ा पहुंचने पर काव्या का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया और परिजनों को बधाइयां दीं। काव्या की इस सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, वहीं अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।