मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को खेकड़ा कस्बे में पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा और पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
- कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, लोगों को बांटे सुरक्षा नंबरों के पर्चे
- एसपी ने कहा, असुरक्षा महसूस होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर दें सूचना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को खेकड़ा कस्बे में पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। एसपी बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा और पुलिस की सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
रैली कोतवाली से शुरू होकर रेलवे रोड, पाठशाला रोड, तांगा स्टैंड, पांडवों की पुलिया, यादव चौक और वाल्मीकि चौक से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नारे लगाए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने वाले पर्चे भी वितरित किए। इससे पहले कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने या परेशानी का सामना करने पर घबराने के बजाय पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। इसके लिए मिशन शक्ति के तहत बताए गए हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके। रैली में एएसपी प्रवीण चौहान, सीओ बागपत सुकन्या शर्मा, कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर सहित पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे शामिल रहे।