आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
कस्बा खेकड़ा स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बा खेकड़ा स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती कोमल शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ निश्चय और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन पर भाषण, कविताएं और नारे प्रस्तुत किए। अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।