बारात में पहुंची युवक की कथित प्रेमिका, शादी से पहले मचा हंगामा

बागपत के निवाड़ा गांव में एक शादी उस समय विवाद में बदल गई, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बारात में पहुंच गई और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद शादी की रस्में रुक गईं और आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

बारात में पहुंची युवक की कथित प्रेमिका, शादी से पहले मचा हंगामा

बारात में पहुंची युवक की कथित प्रेमिका, शादी से पहले मचा हंगामा
- दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इंकार, मामला कोतवाली तक पहुंचा
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत के निवाड़ा गांव में एक शादी उस समय विवाद में बदल गई, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बारात में पहुंच गई और खुद को युवक की प्रेमिका बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद शादी की रस्में रुक गईं और आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में मुजफ्फरनगर निवासी युवक की बारात पहुंची थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और दूल्हा मंडप में बैठकर रस्मों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक युवती मौके पर पहुंच गई और उसने सबके सामने दावा किया कि दूल्हे के साथ उसका कई वर्षों से प्रेम संबंध है। युवती ने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से दोनों के बीच संबंध थे। उसने अपने मोबाइल फोन में युवक के साथ की कई तस्वीरें भी दिखाईं, जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। युवती का कहना था कि युवक उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और उसके कारण उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई। घटना के बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग ठंहीचंज कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के बाद समझौता कराया गया। बताया जाता है कि समझौते के तहत दूल्हे पक्ष ने शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।