ड्यूटी के दौरान बिगड़ी गार्ड की तबीयत, मौत के बाद शव छोड़कर चले गए कंपनी कर्मचारी

क्षेत्र के काठा गांव स्थित जिले की एक बड़ी कंपनी में ड्यूटी कर रहे एक सुरक्षा गार्ड की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी उसे उपचार के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कर्मचारी शव को अस्पताल में छोड़कर चले गए। इस घटना से आहत वृद्ध मां ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी गार्ड की तबीयत, मौत के बाद शव छोड़कर चले गए कंपनी कर्मचारी

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी गार्ड की तबीयत, मौत के बाद शव छोड़कर चले गए कंपनी कर्मचारी
- वृद्ध मां ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के काठा गांव स्थित जिले की एक बड़ी कंपनी में ड्यूटी कर रहे एक सुरक्षा गार्ड की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी उसे उपचार के लिए खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कर्मचारी शव को अस्पताल में छोड़कर चले गए। इस घटना से आहत वृद्ध मां ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहसील के निकट स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय नीटू वर्मा काठा गांव की एक बड़ी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। गुरुवार सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी पर था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। कंपनी के कर्मचारी उसे एंबुलेंस से खेकड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कृष्णा ने बताया कि सुबह कंपनी से फोन कर उन्हें बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां उनका बेटा मृत अवस्था में मिला। उनका आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी शव को अस्पताल में छोड़कर बिना किसी जानकारी या सहयोग के वहां से चले गए। वृद्ध मां का कहना है कि कर्मचारियों के इस अमानवीय व्यवहार से उन्हें बेटे की मौत पर संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।