सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में शनिवार को बागपत में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान का शुभारंभ किया गया।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में शनिवार को बागपत में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पहुंचकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका बेटियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने का प्रभावी माध्यम है और यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम चला रही है। वैक्सीनेशन एएनएम पूनम तोमर और प्रीतिमान ने किया। इस मौके पर सीएमओ डा. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह, डीआईओ डा. सुरूचि, अधीक्षक डा. विभाष राजपूत समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अब खेकड़ा, बडौत, छपरौली, बिनौली, पिलाना आदि सीएचसी पर भी एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत चलेगा।