बीमार कुत्ते का इलाज कराना पड़ा महंगा, झोलाछाप डॉक्टर ने व्यक्ति की पिटाई की

खेकड़ा कस्बे में एक व्यक्ति को बीमार कुत्ते का उपचार कराने के लिए झोलाछाप पशु चिकित्सक से कहना महंगा पड़ गया। विवाद के बाद चिकित्सक ने व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीमार कुत्ते का इलाज कराना पड़ा महंगा, झोलाछाप डॉक्टर ने व्यक्ति की पिटाई की

बीमार कुत्ते का इलाज कराना पड़ा महंगा, झोलाछाप डॉक्टर ने व्यक्ति की पिटाई की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक व्यक्ति को बीमार कुत्ते का उपचार कराने के लिए झोलाछाप पशु चिकित्सक से कहना महंगा पड़ गया। विवाद के बाद चिकित्सक ने व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला वेदपाल के मकान की गली का है। मंगलवार को उनके कुत्ते की तबियत खराब हो गई। वेदपाल ने झोलाछाप पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज करने को कहा। आरोप है कि चिकित्सक ने पहले दवाइयों के पैसे मांगे, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चिकित्सक ने वेदपाल की पिटाई कर दी। वेदपाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।