तेज रफ्तार काल बनी अनजान गाड़ी, बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की हालत बेहद गंभीर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मौत की रफ्तार का एक और डरावना मंजर देखने को मिला। मवीकला गांव का निवासी विजय जब बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी मवीकला टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात काल बनकर आए वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए।
तेज रफ्तार काल बनी अनजान गाड़ी, बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की हालत बेहद गंभीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मौत की रफ्तार का एक और डरावना मंजर देखने को मिला। मवीकला गांव का निवासी विजय जब बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी मवीकला टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात काल बनकर आए वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए।
गंभीर रूप से घायल विजय को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है; स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर रफ्तार की निगरानी न होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।