साधु की हत्या कर शव नदी में फेंका, अवैध संबंध के शक में वारदात का खुलासा

हरिद्वार से लापता हुए एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साधु को बहाने से बागपत लाकर कुल्हाड़ी से हत्या की गई और बाद में शव को कृष्णा नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साधु की हत्या कर शव नदी में फेंका, अवैध संबंध के शक में वारदात का खुलासा

साधु की हत्या कर शव नदी में फेंका, अवैध संबंध के शक में वारदात का खुलासा
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हरिद्वार से लापता हुए एक साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साधु को बहाने से बागपत लाकर कुल्हाड़ी से हत्या की गई और बाद में शव को कृष्णा नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित टकावरी के रविदास आश्रम में रहने वाले साधु बृजेशदास (50) पांच फरवरी को अचानक लापता हो गए थे। आश्रम के चंद्रप्रकाश ने 10 फरवरी को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के दौरान साधु के मोबाइल की आखिरी लोकेशन बागपत के गांगनौली गांव में मिली, जिसके बाद पुलिस ने वहां जांच तेज की। जांच में सामने आया कि साधु की अंतिम बातचीत गांव निवासी महिला शशि से हुई थी। पुलिस ने शक के आधार पर शशि, उसके पति संजीव और भाई जोगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या की पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस के मुताबिक संजीव को अपनी पत्नी और साधु के बीच संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते वह साधु को पांच फरवरी को अपने घर गांगनौली ले आया, जहां कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने भाई जोगेंद्र को दिल्ली के नरेला से बुलाया और दोनों ने मिलकर शव को कृष्णा नदी में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।