खेला गांव में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का स्वागत, संगठन मजबूत करने का आह्वान
खेला गांव में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन खेकड़ा के सपा नेता त्ंअप ठंपदेसं के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
खेला गांव में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का स्वागत, संगठन मजबूत करने का आह्वान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेला गांव में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन खेकड़ा के सपा नेता त्ंअप ठंपदेसं के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास के लिए लोगों को एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने और उसकी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाटी ने भरोसा जताया कि यदि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे तो आने वाले चुनावों में पार्टी को बेहतर सफलता मिलेगी। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सपा के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
