एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं का जैन मंदिर में शैक्षणिक भ्रमण

खेकड़ा कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं को बागपत के बड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण के लिए ले जाया गया।

एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं का जैन मंदिर में शैक्षणिक भ्रमण

एनएसएस शिविर के छठे दिन छात्राओं का जैन मंदिर में शैक्षणिक भ्रमण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिन उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं को बागपत के बड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण के लिए ले जाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षिका प्रीति वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश जैन और कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने छात्राओं को अनुशासन, सेवा भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में शिक्षिका प्रवेश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, निखिलेश सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।