कर्ज के दबाव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
खेकड़ा कस्बे में कर्ज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कर्ज के दबाव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में कर्ज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि वह व्यक्ति परिवार के साथ कस्बे में रहता था और नशे का आदी था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने कई लोगों से उधार ले रखा था। समय बीतने के साथ कर्ज बढ़ता गया और कर्जदार उस पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। वहीं घर में पत्नी और बच्चे भी खर्च के लिए उससे पैसे मांग रहे थे। लगातार बढ़ते आर्थिक और मानसिक दबाव के चलते उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले की अभी तक कोई जानकारी या शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।