नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

खेकड़ा कस्बे से एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से छात्रा और आरोपी दोनों लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे से एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से छात्रा और आरोपी दोनों लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को कस्बे की एक नाबालिग छात्रा को लोनी क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में शिकायत दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।