पाठशाला रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल

खेकड़ा पाठशाला रोड पर सोमवार दोपहर पुराने सिनेमा हॉल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया।

पाठशाला रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल

पाठशाला रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक गंभीर घायल
- टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोग, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा पाठशाला रोड पर सोमवार दोपहर पुराने सिनेमा हॉल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान खेकड़ा निवासी फिरोज और घिटोरा निवासी नितिन के रूप में हुई है। बताया गया कि फिरोज फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह स्प्लेंडर बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहा था। वहीं नितिन खेकड़ा में बैंक संबंधी कार्य निपटाने के बाद बुलेट बाइक से अपने गांव घिटोरा जा रहा था। पुराने सिनेमा हॉल के पास दोनों बाइक आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में फिरोज के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि नितिन भी कई जगह चोटिल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पाठशाला चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।