घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला, घायल कर जान से मारने की धमकी दी
निरोजपुर एम्मा गांव में पड़ोसियों की अभद्रता का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार के लोगों ने घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला, घायल कर जान से मारने की धमकी दी
- निरोजपुर एम्मा गांव में पड़ोसियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप
- पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार, पुलिस ने जांच शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
निरोजपुर एम्मा गांव में पड़ोसियों की अभद्रता का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार के लोगों ने घर में घुसकर महिला पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गांव निवासी बबीता ने रविवार को कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि पड़ोसी परिवार के लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि वे आए दिन उसके घर के सामने खड़े होकर अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। रविवार सुबह वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी परिवार के लोग घर में घुस आए और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि घायल महिला का उपचार कराया गया है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।