दसवीं के छात्र पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज
सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपित छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल छात्र की तहरीर के आधार पर की गई है।
दसवीं के छात्र पर हमले के मामले में मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपित छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल छात्र की तहरीर के आधार पर की गई है।
सुन्हैडा गांव निवासी जीशान जवाहर नवोदय विद्यालय सर्फाबाद में कक्षा 10 का छात्र है। उसकी बोर्ड परीक्षा का केंद्र खेकड़ा स्थित कोणार्क विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बनाया गया है। जीशान ने बताया कि सात मार्च को परीक्षा देने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में हर्ष और विवेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।