पिस्टल के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

रटौल कस्बे के एक युवक की पिस्टल के साथ खिंचवाई गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। रविवार को फोटो सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी

पिस्टल के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

पिस्टल के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे के एक युवक की पिस्टल के साथ खिंचवाई गई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। रविवार को फोटो सामने आने के बाद बागपत पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
वायरल तस्वीर में युवक हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने खेकड़ा थाना प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में युवाओं के बीच हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसे कुछ लोग दिखावे और गलत शौक से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर मामला है। यदि कोई युवक अवैध हथियार के साथ फोटो या वीडियो बनाकर उसे वायरल करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रटौल चौकी प्रभारी भूरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान करने के साथ ही उसके पास मौजूद हथियार की वैधता की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।