खेकड़ा नगरपालिका में पांच मनोनीत सभासद शामिल, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा
शासन द्वारा जारी सूची के तहत खेकड़ा नगरपालिका को पांच नए मनोनीत सभासद मिले हैं, जिससे पालिका बोर्ड की संख्या 25 से बढ़कर 30 हो गई है। ये सभी सभासद अब बोर्ड बैठकों में भाग लेकर कस्बे के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देंगे।
खेकड़ा नगरपालिका में पांच मनोनीत सभासद शामिल, विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शासन द्वारा जारी सूची के तहत खेकड़ा नगरपालिका को पांच नए मनोनीत सभासद मिले हैं, जिससे पालिका बोर्ड की संख्या 25 से बढ़कर 30 हो गई है। ये सभी सभासद अब बोर्ड बैठकों में भाग लेकर कस्बे के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव देंगे।
मनोनीत किए गए सभासदों में आदर्श गुप्ता, रामकुमार धामा, हर्ष शर्मा, राज सिंह और रूपेंद्र कुमार शामिल हैं। इनमें भाजपा और रालोद से जुड़े लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे राजनीतिक संतुलन के साथ विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार को मनोनयन की घोषणा होते ही नगर में खुशी का माहौल बन गया। नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा, सभासद गजेन्द्र धामा, संजीव धामा और संदीप प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधियों ने नव-मनोनित सभासदों को शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के हित में अहम कदम बताया। वहीं, दिनभर मनोनीत सभासदों के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।