एक कॉल पर महिला डॉक्टर से मिलेगा निःशुल्क परामर्श, अगले महीने शुरू होगी सेवा
बागपत की महिलाओं को घर बैठे महिला डॉक्टर से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए केटी मिशन अगले महीने मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा शुरू करेगा। मंगलवार को समाजसेवी केटी भैया ने खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेवा की कार्ययोजना तैयार की।
एक कॉल पर महिला डॉक्टर से मिलेगा निःशुल्क परामर्श, अगले महीने शुरू होगी सेवा
- केटी मिशन की मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा की तैयारियां तेज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत की महिलाओं को घर बैठे महिला डॉक्टर से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए केटी मिशन अगले महीने मातृशक्ति स्वास्थ्य सेवा शुरू करेगा। मंगलवार को समाजसेवी केटी भैया ने खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सेवा की कार्ययोजना तैयार की।
केटी भैया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महिलाएं संकोच, जानकारी के अभाव और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में परेशानी के कारण समय पर उपचार नहीं करा पातीं। इस सेवा का उद्देश्य एक कॉल पर महिला डॉक्टर से प्रारंभिक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। हेल्पलाइन नंबर सेवा के शुभारंभ पर जारी किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में महिलाओं को सेवा के प्रति जागरूक करेंगी। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बुजुर्ग महिलाओं तक प्राथमिकता से जानकारी पहुंचाई जाएगी। गंभीर और आपात स्थिति में महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने सेवा को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिया।