रटौल चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने संभाला कार्यभार, ‘आपके द्वार समाधान’ की घोषणा

रटौल नगर पंचायत के नवनियुक्त चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुंचने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) आस्था पाठक ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

रटौल चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने संभाला कार्यभार, ‘आपके द्वार समाधान’ की घोषणा

रटौल चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने संभाला कार्यभार, ‘आपके द्वार समाधान’ की घोषणा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत के नवनियुक्त चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यालय पहुंचने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) आस्था पाठक ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद चेयरमैन मुंतजिर चौधरी ने स्पष्ट किया कि कस्बे की समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने ‘आपके द्वार समाधान’ की पहल की घोषणा करते हुए कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी स्वयं लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था की गई है, जिसके तहत कर्मचारी उनके घर पहुंचकर संबंधित कार्यों और फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। चेयरमैन ने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।