चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी पर भड़के रालोद नेता, जताया कड़ा विरोध

खेकड़ा कस्बे में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठीना ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान किसान नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और टिप्पणी करने वाले को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी पर भड़के रालोद नेता, जताया कड़ा विरोध

चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी पर भड़के रालोद नेता, जताया कड़ा विरोध
- राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठीना बोले—अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी जरूरी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठीना ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे महान किसान नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और टिप्पणी करने वाले को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
इस दौरान गठीना कस्बे में कालूराम धामा के परिजनों से मिलने पहुंचे और वरिष्ठ नेता चौधरी रणजीत सिंह का हालचाल भी जाना। सभासद गजेन्द्र धामा के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि रामअवतार पलसानिया द्वारा की गई टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश के किसानों और उनके हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता का अपमान भी है। उन्होंने आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और किसानों के हितों के प्रतीक रहे हैं। ऐसे में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी को रालोद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। राजनीतिक रणनीति पर बोलते हुए गठीना ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) राजग गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए ओमबीर तोमर, नीरज पंडित और देवेंद्र धामा को तीनों विधानसभा क्षेत्रों का बूथ कमेटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर जिला महासचिव ब्रजमोहन शर्मा, युवा नगर अध्यक्ष अमित धामा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।