भारतीय विधिक परिषद के चेयरमेन का जोरदार स्वागत

भारतीय विधिक परिषद प्रयागराज के चेयरमेन शिवकिशोर गौड़ का गुरुवार को बागपत जाते समय खेकड़ा तहसील परिसर में भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भारतीय विधिक परिषद के चेयरमेन का जोरदार स्वागत

भारतीय विधिक परिषद के चेयरमेन का जोरदार स्वागत
- खेकड़ा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने पहनाई फूलमाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारतीय विधिक परिषद प्रयागराज के चेयरमेन शिवकिशोर गौड़ का गुरुवार को बागपत जाते समय खेकड़ा तहसील परिसर में भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। स्वागत करने वालों में सरदार सिंह यादव, पूर्व महासचिव विशाल धामा, लोकेन्द्र ढाका, विनोद बंसल, सचिन धामा, नवाब सिंह, राकेश कौशिक, आशुतोष शर्मा, भूपेन्द्र धामा समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।