जयंत चौधरी को मिली धमकी पर भड़के रालोद कार्यकर्ता, तत्काल गिरफ्तारी की उठी मांग
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी के विरोध में खेकड़ा कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
जयंत चौधरी को मिली धमकी पर भड़के रालोद कार्यकर्ता, तत्काल गिरफ्तारी की उठी मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी के विरोध में कस्बे में रालोद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि गुरुवार को जयंत चौधरी को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया था। इस संबंध में नई दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। कस्बे में रालोद नेता एवं सभासद रामकुमार धामा के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वे हर परिस्थिति में अपने नेता के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जयंत चौधरी की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन से कठोर कदम उठाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता सभासद गजेन्द्र धामा ने की। इस दौरान डॉ. जगपाल सिंह, सुधीर धामा, अमित धामा, सोनू चौहान, जितेंद्र धामा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।