गोठरा गैस एजेंसी पर अनियमितता की सूचना से हड़कंप, जांच के बाद उपभोक्ताओं को मिला सिलेंडर

गोठरा स्थित गैस एजेंसी पर अनियमितता की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई, जिसके बाद उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर वितरित कराए गए।

गोठरा गैस एजेंसी पर अनियमितता की सूचना से हड़कंप, जांच के बाद उपभोक्ताओं को मिला सिलेंडर

गोठरा गैस एजेंसी पर अनियमितता की सूचना से हड़कंप, जांच के बाद उपभोक्ताओं को मिला सिलेंडर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोठरा स्थित गैस एजेंसी पर अनियमितता की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई, जिसके बाद उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर वितरित कराए गए।
बताया गया कि इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उनके डीएसी नंबर के बाद स्टेटस में सिलेंडर की डिलीवरी दिख रही है, जबकि उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। यह मामला सोशल मीडिया पर भी उठाया गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना पर लोक जनशक्ति पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रतिमा भी मौके पर पहुंचीं और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर बुक कराया है, उन्हें नियमानुसार समय पर गैस मिलनी चाहिए। वहीं शिकायत मिलते ही रटौल पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही डीएसओ कार्यालय से भी कर्मचारी पहुंचे। जांच में पाया गया कि डीएसी नंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसे मौके पर ही दूर कर दिया गया। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार गैस सिलेंडर वितरित कराए गए।