भाजपा ने की दादरी और जेवर में बैठक

भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई

भाजपा ने की दादरी और जेवर में बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज और जेवर विधान सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा, तभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। संगठन को बूथ स्तर तक और ज्यादा सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, दादरी विधान सभा प्रभारी गोपाल अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, बिजेंद्र भाटी, देवेंद्र बैसला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, धर्मेंद्र कोरी, कर्मवीर आर्य, सतेंद्र नागर, संजीव शर्मा और योगेश चौहान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।