तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
खेकड़ा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक नौकरीपेशा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
- फैक्ट्री में ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा, टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक नौकरीपेशा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
चौहल्दा गांव निवासी अंकित टोनिका सिटी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आए टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिल गई है। मौके से फरार हुए टेंपो चालक का पता लगाया जा रहा है। मामले में जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।