हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा व जागरण का आयोजन दो अप्रैल को

खेकड़ा कस्बे में हनुमान जयंती के अवसर पर दो अप्रैल को विशाल भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाला जी मंदिर, पांडव की पुलिया के निकट किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा व जागरण का आयोजन दो अप्रैल को

हनुमान जयंती पर विशाल भंडारा व जागरण का आयोजन दो अप्रैल को
- श्रद्धालुओं के लिए दिनभर भंडारा, रात में होगा भव्य जागरण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में हनुमान जयंती के अवसर पर दो अप्रैल को विशाल भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाला जी मंदिर, पांडव की पुलिया के निकट किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि रात 9 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और भगवान हनुमान की आराधना करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजेश यादव और रोहित यादव द्वारा किया जा रहा है, जबकि संचालन में दुर्गेश शर्मा और अमित धामा सहयोग करेंगे। वही मुबारिकपुर मार्ग के हनुमान मंदिर पर भी दो अप्रैल को विशाल भंडारा होगा। दोनो स्थानों के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।