ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अयोध्या के लिए रवाना हुए रामसेवक
प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा करेगा भव्य रामलीला का मंचन
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होने वाली भव्य रामलीला मंचन को लेकर प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रभु श्री राम की मूर्ति को परंपरागत विधि-विधान के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाने का है।

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रभु श्री राम की यह पावन मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में स्थापित की जाएगी। यहां भव्य रामलीला महोत्सव का मंचन भी किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राम केवल हमारे आराध्य नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। अयोध्या से प्रभु श्री राम का ग्रेटर नोएडा वेस्ट आगमन पूरे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक और ऐतिहासिक क्षण होगा। अयोध्या से मूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम की यह भव्य मूर्ति रामलीला मैदान में स्थापित की जाएगी।