शानदार प्रदर्शन के दम पर वंशिका बनी कॉलेज चैम्पियन

खेकड़ा कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साह और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शानदार प्रदर्शन के दम पर वंशिका बनी कॉलेज चैम्पियन

शानदार प्रदर्शन के दम पर वंशिका बनी कॉलेज चैम्पियन
- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेताओं को मिला सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को उत्साह और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी और पूर्व कार्यालय अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 800 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आंचल और खुशी क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद प्रतियोगिता में खुशी ने बाजी मारी, वहीं आंचल और आरती ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वंशिका को ‘कॉलेज चैम्पियन’ घोषित करते हुए विशेष ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, संयोजिका प्रवेश शर्मा सहित पिंकी जैन, मधु, नीलम, सत्यप्रकाश, दीपक और निखिलेश मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति वर्मा ने किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।