गोरखपुर से मेडल जीत कर लौटी महारम अखाडे की पहलवान पूनम
खेकड़ा कस्बे के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम ने गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इससे क्षेत्र भर में हर्ष का माहौल है।
गोरखपुर से मेडल जीत कर लौटी महारम अखाडे की पहलवान पूनम
- राष्ट्रीय कॉम्बैट चैम्पियनशिप में 60 किलो वेट कैटेगरी में जीता गोल्ड मेडल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम ने गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉम्बैट चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इससे क्षेत्र भर में हर्ष का माहौल है।
बागपत के सरूरपुर कलां गांव के रमेश चंद की पुत्री पूनम खेकड़ा के दादा महारम अखाडे में अभ्यास करती है। गोरखपुर में कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सहजनवा के ग्रामीण खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय कॉम्बैट चैम्पियनशिप का आयोजन पांच से आठ सितम्बर के बीच किया गया। चैम्पियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें पूनम ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 किलो वेट कैटेगरी में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। पूनम की सफलता से अखाडे समेत क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है। खलीफा बिन्दू पहलवान, लाला पहलवान, प्रवीण प्रधान, डा. सुरेन्द्र आदि ने पूनम की सफलता पर हर्ष जताया।