खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल

खेकड़ा कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन में चढ़ाने के दौरान एक महिला अचानक उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल

खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर महिला घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन में चढ़ाने के दौरान एक महिला अचानक उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, विजयनगर मोहल्ला निवासी हरिओम की पत्नी शशी अपनी बहन को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने गई थी। दोपहर के समय जब वह बहन को ट्रेन में चढ़ा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं और उसके उपचार में जुटे हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।