सीबीएसई कबड्डी कलस्टर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सुन्हैड़ा स्थित एम्बिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कलस्टर बालक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न सीबीएसई स्कूलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुकाबलों में एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

सीबीएसई कबड्डी कलस्टर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सीबीएसई कबड्डी कलस्टर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- दर्जनभर से अधिक स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा, शानदार रेड और मजबूत डिफेंस ने बांधा समां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुन्हैड़ा स्थित एम्बिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल में चल रही पांच दिवसीय सीबीएसई कबड्डी कलस्टर बालक प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न सीबीएसई स्कूलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुकाबलों में एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुकुल विद्यापीठ, ड्रोन पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, राममेहर विद्यालय, होली हेवन स्कूल, जय पार्वती स्कूल, एल्पाइन पब्लिक स्कूल समेत दर्जनभर से अधिक विद्यालयों की टीमों ने मैदान में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए विरोधी टीमों पर बढ़त बनाने के लिए जोरदार प्रयास किए। कई मुकाबलों में अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। खिलाड़ियों की बेहतरीन रेड, सटीक पकड़ और मजबूत रक्षापंक्ति ने मुकाबलों को खास बना दिया। मैदान के बाहर मौजूद खिलाड़ियों, शिक्षकों और दर्शकों ने भी उत्साहवर्धन कर प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक रामकिशन शर्मा, प्रधानाचार्या नीलम शर्मा और स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।