बीमार विधवा से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
खेकड़ा कस्बे की काशीराम कॉलोनी में एक बीमार विधवा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उपचार के लिए चिकित्सक के पास जा रही महिला को रास्ते में कॉलोनी के ही एक युवक ने परेशान किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बीमार विधवा से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की काशीराम कॉलोनी में एक बीमार विधवा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि उपचार के लिए चिकित्सक के पास जा रही महिला को रास्ते में कॉलोनी के ही एक युवक ने परेशान किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक श्रमिक परिवार से संबंधित है। कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते उसके पति की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से वह खुद भी अस्वस्थ चल रही है।शुक्रवार को वह ई-रिक्शा से इलाज के लिए चिकित्सक के पास जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कॉलोनी के ही एक युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने पुलिस को सूचना दी और थाने में तहरीर दी।कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद कॉलोनी में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।