तमंचे से खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में तमंचे से खुलेआम फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो क्षेत्र के नंगला बड़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

तमंचे से खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

तमंचे से खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
- नंगला बड़ी गांव का बताया जा रहा वीडियो, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र में तमंचे से खुलेआम फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो खेकड़ा क्षेत्र के नंगला बड़ी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक हाथ में तमंचा लहराते और फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी बागपत ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस को वीडियो की गहनता से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसके बनाए जाने के समय और स्थान के साथ ही उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना तथा वास्तव में खेकड़ा क्षेत्र का ही है या किसी अन्य स्थान का। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में वीडियो सही पाए जाने और युवक द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।