आदर्श पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में डूबा गणतंत्र दिवस समारोह
खेकड़ा कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षाेल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।
आदर्श पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में डूबा गणतंत्र दिवस समारोह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षाेल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक नरेश शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशप्रेम की भावना गूंजती रही। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास को जीवंत रूप में दर्शाया गया। प्रधानाचार्य कोमल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय संविधान का निर्माण संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को किया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। तभी से यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत आज दिल पर हाथ रख के, मेड इन इंडिया, चक दे इंडिया, सूरज पर करें हम सवारी, वंदे मातरम् और जलवा-जलवा जैसे देशभक्ति गीतों पर नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में अलीना, रूहान, शोविक, आरुष, राघव, निकुंज, लवीपाल, लविश पाल, गीताशी, इनाया, काव्या, भूमि, दिव्यांशी, जिया, आयात, हर्षिका, सृष्टि, शगुन, आरव, फैज, जैद, शिवांश सहित विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
