पुनर्मूल्यांकन में चमका गुरुकुल विद्यापीठ का मेधावी छात्र मंथन, 94.4ः से बढ़कर 97ः पहुंचे अंक
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बुधवार को गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे विद्यालय परिवार को उत्साह से भर दिया। विद्यालय के मेधावी छात्र मंथन ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने अंकों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज कराई।
पुनर्मूल्यांकन में चमका गुरुकुल विद्यापीठ का मेधावी छात्र मंथन, 94.4%से बढ़कर 97% पहुंचे अंक
- शानदार सुधार से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न, प्रबंधन व शिक्षकों ने दी बधाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बुधवार को गुरुकुल विद्यापीठ के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई, जिसने पूरे विद्यालय परिवार को उत्साह से भर दिया। विद्यालय के मेधावी छात्र मंथन ने सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम के पुनर्मूल्यांकन में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने अंकों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज कराई।
गौरतलब है कि पहले घोषित परिणाम में मंथन को कुल 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। लेकिन पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद जब परिणाम दोबारा घोषित हुआ, तो विभिन्न विषयों में अंकों में इजाफा होने से उनका कुल प्रतिशत बढ़कर करीब 97 प्रतिशत तक जा पहुंचा। इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही छात्र, उसके परिवार और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को छात्र की अथक मेहनत, लगन और विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता का सुखद परिणाम बताया। स्कूल के प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने मंथन को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मिठाई बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया और मंथन को बधाइयां दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताते हुए कहा कि मंथन की यह प्रेरणादायी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल बनेगी, और उन्हें कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।