खेकड़ा के होनहार आकाश का सुप्रीम कोर्ट में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेकड़ा कस्बे के होनहार छात्र आकाश यादव का सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बेवासियों ने आकाश के परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेकड़ा के होनहार आकाश का सुप्रीम कोर्ट में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेकड़ा के होनहार आकाश का सुप्रीम कोर्ट में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के होनहार छात्र आकाश यादव का सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बेवासियों ने आकाश के परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पट्टी तलहटी अहिरान निवासी भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अनिल कुमार के पुत्र आकाश बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा बागपत के क्रिस्टु ज्योति स्कूल से और इंटरमीडिएट की परीक्षा खेकड़ा के कोणार्क विद्यापीठ से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। शिक्षा पूरी करने के बाद आकाश का चयन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) में हुआ, जहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। अब सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट पद पर चयन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। आकाश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवारजन और क्षेत्रवासी उसकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।