निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड-55, जोन विजय नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। शिविर विशेष रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था
तेजस न्यूज संवाददाता
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
गाजियाबाद,
निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड-55, जोन विजय नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। शिविर विशेष रूप से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही श्वसन संबंधी जांच के लिए पीएफटी (PFT) टेस्ट भी मुफ्त में किया गया, जिसमें निखिल (Cipla Breathfree) का सहयोग रहा।

डेंटल जांच के लिए क्लोव डेंटल की ओर से मन्नू शर्मा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त धीरज सिंह राजपूत, विवेक चौधरी एवं फोकसऑप्टिक्स की टीम का भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में यशोदा फाउंडेशन की ओर से जीएम कॉर्पोरेट अफेयर्स सुरेश वली एवं विकास सिंह भदौरिया (मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग) उपस्थित रहे। वहीं निश्चय नीति फाउंडेशन की ओर से वार्ड-55 के पार्षद संतोष राणा, निश्चय गौतम, रोहित रावत, देवांश शर्मा, हर्षित सिंह, दीपांशु शुक्ला, रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वार्ड-55 के पार्षद संतोष राणा एवं समाजसेवी रोहित रावत की इस तरह के जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है।
शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई।