अनुज कौशिक बने प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिषेध समिति के सदस्य
समाजसेवी संस्था खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक को जिला स्तरीय प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिषेध समिति का सदस्य बनाया गया है। इस पर कस्बावासियों में हर्ष का माहौल है।
अनुज कौशिक बने प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिषेध समिति के सदस्य
- जिलाधिकारी ने घोषित की आठ सदस्य जिला स्तरीय समिति
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
समाजसेवी संस्था खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक को जिला स्तरीय प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिषेध समिति का सदस्य बनाया गया है। इस पर कस्बावासियों में हर्ष का माहौल है।
अनुज कौशिक की संस्था खेकड़ा युवक मंच करीब 40 वर्षो से कस्बे में समाजसेवा के कार्य में सक्रिय है। सन 1994 में स्थापित संस्था के सैकडों सदस्य है। शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने जिला स्तरीय प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण प्रतिषेध समिति का गठन किया। इसके आठ सदस्यों में अनुज कौशिक को भी स्थान मिला। उनके अलावा बडौत से स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अमिता चिकारा, जिला अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डा. राज सिंह, रेडियोलोजिस्ट डा. हरीश कुमार, माननीय न्यायालय से संयुक्त निदेशक अभियोजन शिव प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, समर्थ उज्जवल फाउंडेशन बडौत से प्रधानाचार्या डा. दिव्या उज्जवल, सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र धामा शामिल किए गए है। डिप्टी सीएमओ और पीसीपीएनडीटी एक्ट को देखने वाले डा. मसूद अनवर की टीम समिति से कोर्डिनेट करेंगी। नियमित बैठक का आयोजन किया जाएगा।