संसद भवन में प्रदर्शित हुई वीरांगना नीरा आर्य पर आधारित फिल्म ‘आजाद भारत’

आजाद हिन्द फौज की वीरांगना और खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य के जीवन पर आधारित देशभक्ति फिल्म आजाद भारत का गुरुवार को संसद भवन में विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

संसद भवन में प्रदर्शित हुई वीरांगना नीरा आर्य पर आधारित फिल्म ‘आजाद भारत’

संसद भवन में प्रदर्शित हुई वीरांगना नीरा आर्य पर आधारित फिल्म ‘आजाद भारत’
- खेकड़ा की बेटी के जीवन पर बनी फिल्म को मिली सराहना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आजाद हिन्द फौज की वीरांगना और खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य के जीवन पर आधारित देशभक्ति फिल्म आजाद भारत का गुरुवार को संसद भवन में विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
खेकड़ा की बेटी नीरा आर्य ने सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज में रहते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया था। नेताजी की रक्षा के लिए उन्होंने अपने पति तक का बलिदान कर दिया था, जो उनके देशप्रेम की अनूठी मिसाल है। नीरा आर्य फाउंडेशन के अध्यक्ष तेजपाल सिंह साहित्यकार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म आजाद भारत का निर्माण और निर्देशन डॉ. रूपा अय्यर ने किया है। संसद के ग्रंथालय भवन में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के साथ-साथ संसद से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार भी मौजूद रहे। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले आईएनए के सैनिकों के साथ-साथ फिल्म की निर्देशक डॉ. रूपा अय्यर और अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान सांसद मीनाक्षी लेखी, नेताजी की परपोती राज्यश्री चौधरी और राज्यसभा के अपर सचिव के.एस. सोमशेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब तक गुमनाम रही वीरांगना नीरा आर्य को मिल रहे इस सम्मान से खेकड़ा क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल बना हुआ है।