हनुमान जयंती पर यज्ञ के साथ संस्कृत महाविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ

खेकड़ा कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विधि-विधान से यज्ञ आयोजित कर की गई। यज्ञ में विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आहुति अर्पित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हनुमान जयंती पर यज्ञ के साथ संस्कृत महाविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ

हनुमान जयंती पर यज्ञ के साथ संस्कृत महाविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ
- प्राचार्य ने छात्रों को परिश्रम और लगन से अध्ययन करने की दी प्रेरणा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विधि-विधान से यज्ञ आयोजित कर की गई। यज्ञ में विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आहुति अर्पित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को पूरे मनोयोग से अध्ययन करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में रामेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, सुनील तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, सुनील जोशी और मंजू शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने यज्ञ में सहभागिता कर नए सत्र की मंगलकामना की। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे वातावरण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।